BUSINESSEDUCATIONHINDINATIONAL

एलन टैलेंटेक्स : स्टूडेंट्स को मिलेगी 1.25 करोड़ के कैश प्राइज और 250 करोड़ की स्कॉलरशिप

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट की ओर से प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए देश की बड़ी परीक्षाओं में से एक एलन टैलेंटेक्स के 12वें एडिशन की घोषणा शुक्रवार को एलन संकल्प में की गई। यहां टैलेंटेक्स-2026 की बुकलेट, वेबसाइट व पोस्टर विमोचन किया गया। कार्यक्रम में निदेशक डॉ.गोविन्द माहेश्वरी, डॉ.नवीन माहेश्वरी, डॉ.बृजेश माहेश्वरी, एचओडी पी बी सक्सेना सहित संस्थान के सीनियर मेंबर मौजूद रहे।

इस अवसर पर निदेशक डॉ.बृजेश माहेश्वरी ने कहा कि टैलेंटेक्स प्रतिभावान स्टूडेंट्स को आगे लाने, उनके कॅरियर को संवारने के लिए सशक्त मंच है। इस परीक्षा में शामिल होकर स्टूडेंट्स कोचिंग शुल्क में रियायत पाकर सपने पूरे कर सकते हैं। शुरुआत से अब तक एलन टैलेंटेक्स में 18.25 लाख स्टूडेंट्स शामिल हो चुके हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में होने वाली इस परीक्षा में कक्षा 5 से 10 तक के स्टूडेंट्स शामिल हो सकते हैं। परीक्षा 5 व 12 अक्टूबर को होगी। 30 जून तक आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में विशेष छूट मिलेगी।

उन्होंने कहा कि टैलेंटेक्स में स्टूडेंट्स को नेशनल व स्टेट रैंक के साथ ही 1.25 करोड़ के कैश प्राइज तथा 250 करोड़ रुपए तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी। टैलेंटेक्स ऑफलाइन में 4750 कैश प्राइज दिए जाएंगे। इसके साथ ही एलन क्लासरूम एवं डिजिटल कोर्सेज में एडमिशन पर 90 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं। हर स्टूडेंट को अलग से कॉम्पिटिटिव सक्सेस इंडेक्स भी जारी किया जाएगा।

एलन के वाइस प्रसीडेंट एवं टैलेंटेक्स के नेशनल हेड पंकज अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा में वे स्टूडेंट्स भी शामिल हो सकते हैं जो एलन के क्लासरूम कोर्स में प्रवेश ले चुके हों। देश में एलन के किसी भी सेंटर पर प्रवेश लिया जा सकता है। विद्यार्थी को www.tallentex.com.  पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। ऑफलाइन फॉर्म मिलना शुरू हो चुके हैं। परीक्षा का परिणाम व पुरस्कार वितरण की घोषणा नवम्बर माह सक्सेस पॉवर सेशन के रूप में होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *