
रीयूनियन का सबसे अद्भुत सौंदर्य यही होता है कि वह समय की गति को मानो थाम लेता है। वर्षों बाद जब पुराने दोस्त एक-दूसरे से मिलते हैं, तो उम्र, पद, प्रतिष्ठा, शहरों और देशों की दूरियां घट जाती है और सामने आ जाते है निश्छल दोस्ती, वही बचपन वाली हँसी, वही शरारती किस्से पांच जुलाई 2025 का दिन महावीर पब्लिक स्कूल पाली के 1995 बैच के छात्रों के लिए एक अविस्मरणीय दिन बन गया, जब उन्होंने तीन दशकों के बाद एक भावनात्मक और उत्साहपूर्ण रीयूनियन का आयोजन किया। स्कूल के प्रांगण में अपने टीचर्स बुलाया इस अवसर पर टीचर्स श्री एस एल ओझा , श्री ऋषि कुमार , श्री योगेन्द्र शास्त्री , श्री हेमा राम श्री श्रवण , बारहठ मेम , श्रीमती अमिता गौड़ उपस्थित रहे और पूर्व छात्रों ने सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की इस अवसर पर स्कूल की वर्तमान प्रधानाचार्या श्रीमति तमन्ना जी भी उपस्थित रही । इस विशेष मिलन समारोह की परिकल्पना अमेरिका निवासी विकास मेहता और सुनीता मेहता ने की, संपूर्ण रूपरेखा तय करने और सफल संचालन के लिए मनोज लसोड़, अनिल सेमलानी, योगेश तलेसरा, मुकेश डागा और विकास सिंघल के विशेष योगदान को भी सभी ने सराहा।कार्यक्रम में भाग लेने वाले समस्त मित्रगणों ने अपने बचपन की यादों को फिर से जीया। हर किसी की आँखों में उस समय की मासूमियत और दिल में दोस्तों के लिए वही पुराना प्यार देखने को मिला। इस रीयूनियन के लिए पूर्व छात्र अमेरिका , दिल्ली तमिलनाडु, गुजरात , जयपुर ,हिमाचल प्रदेश , बैंगलोर जोधपुर मुंबई कलकत्ता से आए । पुराने साथी एक बार फिर उसी छत के नीचे इकट्ठा हुए, जहाँ कभी सपने बुने थे, जहाँ हँसी गूंजती थी, और जहाँ दोस्ती ने अपनी पहली परिभाषा पाई थी आज बड़े हो कर अपने अपने क्षेत्रों में नए आयाम गढ़ रहे है ।



