BUSINESSHINDINATIONAL

वॉलमार्ट वृद्धि प्रोग्राम के तहत राजस्थान चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री बीच MoU पर हस्ताक्षर

राजस्थान के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों तक पहुँच प्रदान करने एवं उनके समग्र विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आइडियाज ऑफ़ इम्पैक्ट फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा संचालित वॉलमार्ट वृद्धि प्रोग्राम के तहत राजस्थान चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री बीच आज एक MoU पर हस्ताक्षर किए गए।

इस MoU के तहत वॉलमार्ट वृद्धि प्रोग्राम द्वारा राजस्थान के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को व्यापारिक क्षमताओं, उत्पाद गुणवत्ता, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन और डिजिटल सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रशिक्षण एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही, वॉलमार्ट के वैश्विक नेटवर्क के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों तक पहुँचाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

इस अवसर पर राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ के. एल. जैन ने कहा कि यह साझेदारी राज्य के छोटे उद्यमों के लिए एक बड़ा अवसर है। इससे न केवल उन्हें व्यापार बढ़ाने में मदद मिलेगी, बल्कि राजस्थान के पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक मंच पर पहचान भी मिलेगी। वहीं आइडियाज ऑफ़ इम्पैक्ट फाउंडेशन की ओर से पारुल सोनी ने कहा कि हमारा उद्देश्य स्थानीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक व्यापार प्रणाली से जोड़ना है। राजस्थान की उद्यमिता में अपार संभावनाएं हैं और हम उनके सतत विकास में भागीदार बनने को उत्साहित हैं। MoU पर हस्ताक्षर के दौरान राजस्थान चैम्बर के अध्यक्ष डॉ के. एल. जैन कार्यकारी निदेशक योगेश नारायण माथुर एवं सचिव दिनेश कानूनगो व आइडियाज ऑफ़ इम्पैक्ट फाउंडेशन के श्री संदीप सोनी व श्री शांतनु श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

राजस्थान चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की यह पहल राज्य में रोजगार सृजन, नवाचार, और स्थायी आर्थिक विकास को भी बल देगी। MoU के अंतर्गत विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम, वर्कशॉप और व्यापार मेलों का आयोजन भी प्रस्तावित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *