
डॉ. पी.एन. मेहरा स्मृति होम्योपैथिक अस्पताल में मानव हितकारी संघ की 63वीं वार्षिक आम सभा (AGM) आयोजित की गई। इस बैठक में सुधीर माथुर को संगठन का अध्यक्ष चुना गया, वहीं अजय कोचर उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए।
नवगठित कार्यकारिणी होम्योपैथी, प्राकृतिक चिकित्सा, योग, वीट ग्रास चिकित्सा, फिजियोथेरेपी और कैंसर सहायता समूह जैसे माध्यमों से मानवता की सेवा को समर्पित है। संघ के प्रमुख डॉ आलोक मेहरा ने बताया कि यह संगठन निरंतर वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से समाज कल्याण के कार्यों में जुटा हुआ है।संघ की विशेषता होम्योपैथी द्वारा कैंसर के इलाज में है


