HINDILIFESTYLENATIONAL

माथुर सभा ने किया शिक्षक, एंटरप्रेन्योर और टेक्नोक्रेट का सम्मान

जयपुर। माथुर सभा द्वारा आयोजित वार्षिक गोठ एवं पिकनिक का आयोजन एंबरल्ड क्लब, जयपुर में हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगीत, रोचक खेलों और तंबोला ने उपस्थितजनों का विशेष मनोरंजन किया। इस अवसर पर समाज के 17 चयनित शिक्षक, एंटरप्रेन्योर और टेक्नोक्रेट को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समाज के भामाशाह श्री सुधीर माथुर जी ने माला माथुर रघु सिन्हा चैरिटी ट्रस्ट के माध्यम से समाज को 3 लाख रुपए का अनुदान प्रदान किया। यह राशि समाज के वंचित वर्ग, विधवाओं तथा गरीब बच्चों की शिक्षा और अन्य सामाजिक कार्यों में उपयोग की जाएगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ एवं स्वागत सभा की अध्यक्ष डॉ. दीपा माथुर ने किया। महासचिव डॉ. आदित्य नाग ने समाज द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की जानकारी दी और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। वहीं कोषाध्यक्ष हेमेंद्र माथुर ने सभा की वित्तीय स्थिति से समाजजनों को अवगत कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *