HINDILIFESTYLELITERATURENATIONAL

‘शब्द ए सफर’ कविता-संग्रह का विमोचन समारोह संपन्न

जोधपुर – सिंपली जयपुर पब्लिकेशन के नवीनतम साहित्यिक प्रयास “शब्द ए सफर” कविता-संग्रह का भव्य विमोचन समारोह शांति द बुटीक होटल, जोधपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास, डॉ. फतेह सिंह भाटी तथा समाजसेवी पवन मेहता रहे। अपने उद्बोधन में जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास ने कहा कि “ऐसे संकलन नए कवियों के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। यह मंच उन्हें अपनी रचनात्मकता को व्यक्त करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर देता है।” डॉ. फतेह सिंह भाटी ने संग्रह को कवियों की कल्पनाशीलता और संवेदनशीलता का सशक्त उदाहरण बताया तथा कहा कि यह पुस्तक साहित्य प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण काव्य–संग्रह सिद्ध होगी। वहीं पवन मेहता ने सभी नवोदित कवियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके प्रयासों की सराहना की।

काव्य संग्रह की सम्पादक अंशु हर्ष ने बताया कि “इस काव्य-संग्रह की विशेषता यह है कि इसमें सम्मिलित 21 कवियों में से 20 महिलाएं हैं। यह पुस्तक स्त्री के मनोभावों, उसके अंतर्मन के सफर और उसकी संवेदनाओं को शब्दों में ढालने का प्रयास है।” उन्होंने आगे कहा कि ‘शब्द ए सफर’ वास्तव में शब्दों की वह यात्रा है जिसमें कवियों ने अपने जीवन के अनुभवों, संघर्षों, प्रेम, पीड़ा, आशा और आत्मचिंतन को कलम के माध्यम से अभिव्यक्त किया है। कार्यक्रम का मंच संचालन नलिनी हर्ष द्वारा किया गया, जबकि थार सर्वोदय संस्थान फाउंडर ट्रस्टी सेकेट्री सोमेंद्र हर्ष भी समारोह में उपस्थित रहे। इस संग्रह की जोधपुर कोऑर्डिनेटर शुभलक्ष्मी पुरोहित है । “शब्द ए सफर” मात्र कविताओं का संकलन नहीं, बल्कि भावनाओं का संगम है, जो जीवन के विविध रंगों को समेटे हुए एक साहित्यिक गुलदस्ते के रूप में पाठकों के हृदय को स्पर्श करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *