आरसीसीआई – फ़िल्म डिवीज़न सेल की मासिक बैठक एवं फ़िल्म प्रदर्शन सम्पन्न


जयपुर, राजस्थान चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (RCCI) के फ़िल्म डिवीज़न सेल की मासिक बैठक राजस्थान चैम्बर भवन, एम.आई. रोड, जयपुर में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सिनेमा और सृजनात्मक क्षेत्र से जुड़े सदस्यों, गणमान्य व्यक्तियों एवं उद्योग जगत के हितधारकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक के दौरान फ़िल्म डिवीज़न सेल की सदस्य, डायरेक्टर एवं एक्टर रूपल वर्मा द्वारा निर्देशित एक शॉर्ट फ़िल्म ” घूँघट ” का प्रदर्शन किया गया। यह आयोजन इस तथ्य को रेखांकित करता है कि आरसीसीआई राजस्थान में फ़िल्म उद्योग को व्यापार, कला, संस्कृति , पर्यटन और रोज़गार के उभरते हुए क्षेत्र के रूप में प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान एक कास्टिंग कॉल की घोषणा भी की गई, जिससे फ़िल्म निर्माण से जुड़े स्थानीय कलाकारों और युवाओं को नए अवसर प्राप्त होंगे। इसी क्रम में सभा ने हाल ही में दिवंगत हुए दो दिग्गज हस्तियों असरानी और पीयूष पांडे को श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों ही राजस्थान की माटी से जुड़े ऐसे नाम थे जिन्होंने क्रमशः हिन्दी सिनेमा और विज्ञापन जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने उनके सम्मान में एक मिनट का मौन रखा।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकारिणी प्रतिनिधियों में फ़िल्म डिवीज़न सेल चेयरपर्सन सोमेंद्र हर्ष एवं संयुक्त सचिव सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि फ़िल्म डिवीज़न सेल उद्योग, सरकार और रचनात्मक समुदाय के बीच सेतु का कार्य करेगा तथा फ़िल्म निर्माण, वितरण एवं अन्य संबद्ध क्षेत्रों में नए अवसरों को बढ़ावा देगा। फ़िल्म डिवीज़न सेल , राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए यह संकल्प दोहराया कि सदस्यों और फ़िल्म उद्योग के हित में इस प्रकार की गतिविधियों को आगे भी निरंतर गति प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के समापन पर फ़िल्म डिवीज़न सेल, राजस्थान चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा यह संकल्प दोहराया गया कि फ़िल्म उद्योग और सदस्यों के हित में इस प्रकार की सृजनात्मक और प्रोत्साहनकारी गतिविधियां भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगी।
फ़िल्म डिवीज़न सेल कार्यकारिणी समिति: अध्यक्ष (प्रेजिडेंट): श्री के.एल. जैन , सेल चेयरपर्सन: सोमेन्द्र हर्ष, सेल वाइस चेयरपर्सन: अंशु हर्ष, सेल सचिव: अनमोल अग्रवाल, सेल संयुक्त सचिव: सिद्धार्थ शर्मा एवं पंकज वाधवानी एवं RCCI के वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य भी फ़िल्म डिवीज़न सेल के कार्यकारिणी समिति का भी हिस्सा बने रहेंगे ।


