HINDILIFESTYLELITERATURENATIONAL

‘एकाकन्या’ ने मनाया अपनी सफलता के दस वर्ष पूरे होने का उत्सव

जयपुर, सरदार पटेल मार्ग। लड़कियों की शिक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही संस्था ‘एकाकन्या’, जिसकी संस्थापक डॉ चांदना भट्टाचार्य हैं, ने इस वर्ष अपनी सफलता के दस वर्ष पूरे किए। इस अवसर पर संस्था ने ‘मालार्पण’, सरदार पटेल मार्ग पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘एकाकन्या’ परिवार की छात्राओं द्वारा अपनी प्रेरणादायक सफलता की कहानियों को साझा करने से हुई, जिन्होंने अपने जीवन संघर्ष और शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की अपनी यात्रा को सभी के साथ बांटा। संस्था की सहयोगी ईशानी ने एक मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

संस्थापक डॉ चांदना भट्टाचार्य ने प्रस्तुति (प्रेजेंटेशन) के माध्यम से उपस्थित गणमान्य अतिथियों को ‘एकाकन्या’ की स्थापना, उसकी यात्रा और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में देश-विदेश से जुड़े सहयोगी और शुभचिंतक भी विशेष रूप से शामिल हुए। इस प्रेरणादायक शाम का आयोजन रघु सिन्हा माला माथुर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किया गया। ट्रस्ट की ओर से सुधीर माथुर और प्राचीर सुराणा उपस्थित रहे और ‘एकाकन्या’ टीम को उनके उल्लेखनीय सामाजिक कार्य के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का समापन शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर योगदान और बालिकाओं को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *