HINDILIFESTYLELITERATURENATIONAL

पिंक सिटी प्रेस क्लब के चुनाव संपन्न

पिंक सिटी प्रेस क्लब के प्रबंध कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव 2026-27 सफलतापूर्वक संपन्न हो गए हैं। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई । नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर श्री मुकेश कुमार मीणा, महासचिव पद पर श्री राजकुमार शर्मा ‘जकड़ी’, उपाध्यक्ष पद पर डॉ. मोनिका शर्मा एवं श्री पुष्पेन्द्र सिंह राजावत, तथा कोषाध्यक्ष पद पर श्री नमोनारायण अवस्थी निर्वाचित हुए हैं। इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रीमती अनिता शर्मा, श्री मतीश पारिक, श्री निखलेश शर्मा, श्री छगन लाल शर्मा, श्री विकास आर्य, श्री ज्ञानेन्द्र मिश्रा, श्री महंत संतोष कुमार शर्मा, श्री मुकेश शर्मा, श्री उमंग माथुर एवं श्री धूलीलाल मीणा (डीसी) को दायित्व सौंपा गया है। इस अवसर पर आशा व्यक्त की गई कि सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी पिंक सिटी प्रेस क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही, राजधानी जयपुर सहित पूरे राजस्थान के पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों के संरक्षण एवं सशक्तिकरण के लिए पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *