EDUCATIONHINDILIFESTYLELITERATURENATIONAL

बीकानेर में किताबों से सजा संवाद का मंच, WOW बुक क्लब के इन्फो सेशन में गूंजे विचार और कहानियाँ

बीकानेर। वर्ल्ड ऑफ वर्ड्स (WOW) बुक क्लब, बीकानेर की ओर से 16 अगस्त को बी.जे.एस. रामपुरिया जैन कॉलेज के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (IMS) के सेमिनार रूम में विशेष इन्फो सेशन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के पुस्तक प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की थीम “An Evening of Books, Conversations & Ideas” रही।

कार्यक्रम के दौरान पुस्तकों, पठन-पाठन की आदत और साहित्य के माध्यम से विचारों के आदान-प्रदान पर सार्थक चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने अपने पढ़ने के अनुभव साझा किए और पुस्तकों से जुड़े अपने विचारों एवं पसंदीदा रचनाओं पर बातचीत की। यह आयोजन पुस्तक प्रेमियों को एक-दूसरे से जुड़ने, नए विचारों को जानने और साहित्य के प्रति अपने जुड़ाव को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करने वाला रहा।

WOW बुक क्लब की फाउंडर्स आशिमा चौधरी एवं अंशु हर्ष ने बताया कि WOW एक ऐसा साहित्यिक मंच है, जहाँ प्रत्येक सप्ताह पुस्तक प्रेमी एक साथ मिलकर श्रेष्ठ पुस्तकों पर चर्चा करते हैं, अपने विचार साझा करते हैं और पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। क्लब का उद्देश्य पुस्तकों के माध्यम से संवाद, संवेदनशीलता, चिंतन और आजीवन सीखने की परंपरा को मजबूत करना है।

बीकानेर कार्यक्रम की आयोजक डॉ. गीतिका जैन ने बताया कि इस तरह के आयोजन केवल किताबों की चर्चा तक सीमित नहीं रहते, बल्कि लोगों को नए लोगों से मिलने, विचारों का आदान-प्रदान करने और सार्थक नेटवर्किंग का अवसर भी देते हैं। ऐसे संवाद भविष्य में नए सहयोग, रचनात्मक गतिविधियों और सकारात्मक संबंधों की मजबूत नींव तैयार करते हैं।

इन्फो सेशन का संदेश स्पष्ट रहा कि किताबें केवल पढ़ने का माध्यम नहीं, बल्कि संवाद, चिंतन और सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक प्रभावी माध्यम हैं। “Read. Reflect. Relate.” की भावना के साथ WOW बुक क्लब ने बीकानेर में पढ़ने, सोचने और विचार साझा करने की संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *