HINDILIFESTYLENATIONAL

कालबेलिया नृत्य से सजेगा गुलाबो पद्मश्री महोत्सव

जयपुर। गुलाबो सपेरा नृत्य एवं संगीत संस्थान की ओर से ‘गुलाबो पद्मश्री महोत्सव-2026’ के तहत ‘लोक कला रत्न सम्मान सीजन-3’ का आयोजन एक अक्टूबर को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होगा। गणगौर टेलीविजन के संयुक्त तत्वावधान में 1अक्टूबर को होगा।पद्मश्री गुलाबो सपेरा की पहल पर आयोजित समारोह में 7 लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड ओर इस वर्ष 51 लोक कलाकारों को ‘लोक कला रत्न सम्मान’ तथा लोक कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में लंबे समय से उल्लेखनीय योगदान देने वाले सात विशिष्ट कलाकारों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किए जाएंगे। पद्मश्री गुलाबो सपेरा ने बताया कि पद्मश्री सम्मान मिलने के बाद से वे लोक कलाकारों के साथ इस खुशी को साझा करने के साथ प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच और पहचान देने का प्रयास कर रही हैं। समारोह का उद्देश्य उन कलाकारों को प्रोत्साहित करना है, जिन्होंने देश-विदेश में भारतीय लोक संस्कृति और परंपराओं को पहुंचाने में योगदान दिया है, लेकिन उन्हें पर्याप्त अवसर और पहचान नहीं मिल पाई।
कालबेलिया नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी आकर्षण: समारोह में गुलाबो सपेरा अपने दल के साथ विशेष कालबेलिया लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगी। पेरिस, फ्रांस से आने वाले कलाकार टीटी रॉबिन तथा डीनू बंजारा और उनका समूह भी प्रस्तुतियां देंगे। पारंपरिक लोक वाद्य बीन वादन विशेष आकर्षण रहेगा। इसके अलावा कालबेलिया फैशन शो और भारतीय लोक संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा एवं सांस्कृतिक विरासत पर आधारित विशेष सांस्कृतिक फैशन शो आयोजित होगा। इसका उद्देश्य लोक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना है। समारोह के वेन्यू पार्टनर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर हैं। सहयोगी संस्थाओं एवं भागीदारों में कमला पोद्दार ग्रुप की कमला पोद्दार, लकी राज नाथावत, रूपा सपेरा, राखी सपेरा, हेमा सपेरा, ट्रांस इवेंट्स की कोमल चौहान, रेडियो सिटी एफएम, अंशु सोमेंद्र हर्ष सिंपली जयपुर मैगजीन, अरेना एनीमेशन – रोलिका सिंह, एलिट मिस राजस्थान – गौरव गौड़, डॉ. पूजा अग्रवाल-आर्य ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, अंशुल जैन-गोल्डन डिवाइन क्रिएशन, जे.डी. माहेश्वरी-एसजीएम आउटडोर, डीनू बंजारा तथा लाडेसर के ब्रांड ओनर लकी राजनाथ रावत शामिल हैं। कार्यक्रम से जुड़े प्रमुख लोगों में आरआईसी की निखत अंसारी और ट्रांस इवेंट्स की कोमल चौहान है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *