DIVINEHINDILIFESTYLENATIONAL

जयपुर में ‘एक शाम जीत के नाम’ का भव्य आयोजन, पं. विजयशंकर मेहता ने दिए जीवन प्रबंधन के सूत्र

जयपुर। जयपुर में 19 अक्टूबर को प्रख्यात जीवन प्रबंधन गुरु पंडित विजयशंकर मेहता के मार्गदर्शन में आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम ‘एक शाम जीत के नाम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाजजनों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। महाराणा प्रताप सभागार, विद्याश्रम स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन द एजुकेशन कमेटी ऑफ द माहेश्वरी समाज एवं जीवन प्रबंधन समूह के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम में सामूहिक हनुमान चालीसा महापाठ प्रमुख आकर्षण रहा। इस अवसर पर पं. विजयशंकरa मेहता ने रामायण के लंका कांड के प्रसंगों के माध्यम से जीवन में सफलता, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, मानसिक दृढ़ता एवं तनावमुक्त रहने के व्यावहारिक सूत्र समझाए। उन्होंने बताया कि रामायण के प्रसंग केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनमें आज के जीवन की चुनौतियों का सामना करने और बेहतर जीवन प्रबंधन के अनेक महत्वपूर्ण संदेश समाहित हैं।

कार्यक्रम के दौरान पूरा सभागार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। इस आयोजन की विशेष उपलब्धि यह रही कि कार्यक्रम का प्रसारण संस्कार टीवी के माध्यम से विश्व के 125 देशों तक किया गया, जिससे देश-विदेश के श्रद्धालु भी इस आध्यात्मिक आयोजन से जुड़ सके।

‘एक शाम जीत के नाम’ ने आध्यात्मिक चेतना, भारतीय संस्कृति, रामायण के जीवन दर्शन और आधुनिक जीवन प्रबंधन के विचारों को एक मंच पर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक सोच एवं जीवन में अच्छे मूल्यों को अपनाने के संदेश के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *