DIVINEHINDILIFESTYLENATIONAL

हिंदू सेवा मेले में 3000 से अधिक कन्याओं का वंदन

भारतीय परंपराओं के माध्यम से बालिकाओं और नारियों के प्रति सम्मान को किया प्रदर्शित

आदर्श नगर दशहरा मैदान में आयोजित हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन की ओर से हिंदू सेवा मेले में कन्या वंदन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में हजारों कन्याओं के पूजन के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन भी किए गए। डांस, सिंगिग के साथ इंदौर से आए कलाकारों ने रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन के ऊपर बने नाटक का भी मंचन किया। फाउंडेशन के प्रदेश सचिव सोमकांत शर्मा ने बताया- कार्यक्रम में लगभग 3000 से अधिक कन्याओं का वंदन हुआ। जिसका उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं की गरिमा को पुनर्स्थापित करना है। व्यापक राष्ट्रीय हित में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से कन्या वंदन और सुवासिनी वंदन के जरिए भारतीय परंपरा में महिलाओं के सम्मान को पुनः स्थापित किया जाए।

उप राष्ट्रपति गुरुवार को जयपुर में चौथे हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला के उद्घाटन के समय संबोधित कर रहे थे। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा- मुझे चिंता होती है कि कुछ लोग विदेश में देश को तोड़ने वालों के साथ बैठते हैं। वे नासमझी से उत्साहित हैं। एक नेरेटिव चला रहे हैं। जब पड़ोस के देश में कुछ हुआ, तब के संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति कहता है कि हमारे देश में ऐसा हो सकता है। उप राष्ट्रपति ने कहा कि इतने हिस्सों में भी मत बंटो कि बाद में याद आए कि हमारे हिस्से में कुछ नहीं बचा है।

प्राचीन भारतीय परंपराओं के माध्यम से बालिकाओं और नारियों का सम्मान और गरिमा का पुनर्निर्माण आवश्यक है। यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करता है, जिनका सामना बेटियां कर रही हैं, जैसे कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, शिक्षा का अभाव और लैंगिक भेदभाव। उन्होंने बताया- कन्या वंदन कार्यक्रम न केवल कन्याओं की महत्ता उजागर करता है, बल्कि समाज में लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता फैलाने का भी कार्य करता है। हमें आशा है कि यह कार्यक्रम लोगों में सोचने की एक नई दिशा देगा और बेटियों के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव लाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां, जैसे नृत्य, गीत, और नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बापना, कोषाध्यक्ष दिनेश पितलिया, कार्यक्रम संयोजक शीला अग्रवाल, सह संयोजक नवीन आटोलिया, कोमल चौहान, मनदीप सिंह वगैरह उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

How can I help you?