DIVINEHINDINATIONAL

शंखनाद महोत्सव के निमित्त गोवा में भव्य वाहन फेरी

देशभर के हजारों भक्तों का उत्स्फूर्त सहभाग !

 फोंडा (गोवा) – कल से फोंडागोवा के अभियांत्रिकी महाविद्यालय के मैदान पर होनेवाले ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ की जनजागृति हेतु आज एक ऐतिहासिक एवं भव्य वाहनफेरी निकाली गई । यह वाहनफेरी फोंडा स्थित सनातन आश्रम से फर्मागुडी तक निकलीवहीं दूसरी ओर देश के कोनेकोने से महोत्सव हेतु आनेवाले सैकडों वाहन पत्रादेवीकाणकोण आदि सीमारेखाओं द्वारा गोवा में प्रवेश कर सुसज्जित फेरी में सहभागी हुए । दोपहियाचारपहिया और बस गाडियों पर फहराते भगवा ध्वज तथा मुख से गूंजते ‘हर हर महादेव’, ‘सनातन धर्म का विजय हो’, ‘जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम्’ जैसे नारों से संपूर्ण गोवा भगवामय हो गया इन तेजस्वी जयघोषों से केवल मार्ग ही नहींअपितु जनमानस भी भर गया । सर्वत्र एक ही स्फुरण उत्पन्न हुआ – ‘सनातन राष्ट्र का शंखनाद !’ यह फेरी सनातन संस्कृति के पुनरुत्थान हेतु हिन्दू राष्ट्र की दिशा में उठाया गया अगला कदम है !

    सनातन संस्था के फोंडा स्थित सनातन आश्रम के निकटपूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी (IAS) श्रीअरुण देसाई के करकमलों से धर्मध्वज पूजन के पश्चात वाहनफेरी का आरंभ हुआ । यह वाहन फेरी आगे कवळेतिस्क फोंडाशांतिनगर जंक्शनगोवा बागायतदारफोंडा पोस्ट ऑफिस कार्यालयफोंडा का पुराना बस स्थानकश्री हनुमान मंदिरकुर्टीफर्मागुडी स्थित किले के निकट संपन्न हुई । इससे पूर्वविविध स्थानों पर सुहागिन स्त्रियों ने धर्मध्वज की आरती उतारकर और मार्ग पर रंगोली बनाकर फेरी का स्वागत किया । इस अवसर पर विविध संगठन सम्मिलित हुए थे ।
वाहन फेरी के आरंभ में सनातन संस्था के प्रवक्ता श्रीअभय वर्तक बोले, ‘‘जिस प्रकार आषाढी वारी हेतु लाखों वारकरी विट्ठल के दर्शन की आतुरता से पंढरपुर की ओर प्रस्थान करते हैंउसी प्रकार सनातन धर्म हेतु विश्वव्यापी कार्य करनेवाले सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉजयंत बाळाजी आठवलेजी के ८३वें जन्मोत्सव हेतु देशविदेश से हजारों साधक और धर्मप्रेमी हिन्दू विविध मार्गों से आज गोवा की पंढरी में प्रवेश कर चुके हैं । यह केवल वाहनफेरी नहींअपितु श्रीगुरुदेवजी के प्रति भक्ति की दिव्य वारी है । पत्रकारपुलिस आदि द्वारा दी गई जानकारी के अनुसारगोवा में अब तक का यह सर्वाधिक विशाल महोत्सव है ।’’ इस महोत्सव की अधिक जानकारी तथा सीधा प्रसारण देखने हेतु SanatanRashtraShankhnad.in यह वेबसाइट देखें !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *