BUSINESSHINDINATIONAL

जस- 2025 का भव्‍य शुभारंभ – उपमुख्‍यमंत्री दिया कुमारी के कर कमलों से हुआ शुभारंभ

सीतापुरा का जयपुर एग्जीबिशन सेंटर आज ऐतिहासिक दिन का गवाह बना। यहां ज्वैलर्स एसोसिएशन के शो जस- 2025 का आगाज हुआ। इसका उद्घाटन उपमुख्‍यमंत्री दिया कुमारी ने किया। उद्घाटन समारोह के मुख्‍य अतिथि टाइटन (तनिष्‍क ) के एमडी सीके वेंकटरमन थे। ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्‍यक्ष आलोक सोंखिया, उपाध्‍यक्ष राजू मंगोड़ीवाला, महासचिव नीरज लूणावत, जस के संयोजक अशोक माहेश्वरी ने दोनों अतिथियों का स्‍वागत किया।

जयपुर का रत्‍नाभूषण व्‍यापार नहीं समृद्ध विरासत है- दिया कुमारी

अपने संबोधन में दिया कुमारी ने कहा कि रत्न और आभूषण उद्योग न केवल राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और कलात्मकता का प्रतीक है, बल्कि यह राज्य की अर्थव्यवस्था का एक मजबूत स्तंभ भी है। जयपुर के रत्न व्यवसाय की विश्वभर में पहचान है और यह लाखों लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार दे रहे है। उन्होंने कहा कि जयपुर को आभूषण निर्माण और डिजाइनिंग का वैश्विक केंद्र बनाने का श्रेय महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय को जाता है। जिन्होंने दूर-दूर से कुशल कारीगरों को आमंत्रित कर गुलाबी नगरी को रत्न एवं आभूषण कला की राजधानी के रूप में स्थापित किया। जस- 2025 के माध्यम से राज्य के व्यापार, पर्यटन और एमएसएमई सेक्टर को भी नई दिशा मिल रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जयपुर का ज्वेलरी ट्रेड राजस्थान को $350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है। सरकार जयपुर के ज्वैलर्स को इस व्यवसाय को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग करेगी।

ज्वैलरी वर्ल्‍ड में चमकना चाहिए ‘जयपुर ब्रांड’- सीके वेंकटरमन

कार्यक्रम में टाइटन के एमडी सीके वेंकटरमन ने मुख्‍य अतिथि के तौर पर अपने संबोधन में कहा कि रत्‍नाभूषण की दुनिया में जयपुर एक अनमोल रत्‍न है। यहां ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रयासों से सब लोग मिलकर इस इंडस्‍ट्री को जिस तरह से आगे बढ़ा रहे हैं, इस तरह के उदाहरण कम देखने को मिलते हैं। जयपुर की ज्वैलरी ओर रत्‍नाभूषणों पूरी दुनिया में तेजी से मशहूर हो रहे हैं। अब वक्‍त आ गया है कि जयपुर के सभी ज्वैलर्स मिलकर वैश्‍विक पटल पर जयपुर की ज्वैलरी को ‘जयपुर ब्रांड’ के तौर पर प्रमोट करें। क्‍योंकि जिस तरह की डिजाइनिंग जयपुर में हो रही है , उसकी डिमांड दुनिया के बड़े शहरों में तेजी से बढ़ रही है। वेंकटरमन ने ज्वैलर्स एसोसिएशन को दूसरा सुझाव दिया कि जयपुर की पारम्‍परिक कुंदन- मीना जैसे डिजाइन के लिए नई पीढ़ी के कारीगर तैयार किए जाएं। इसके लिए युवाओं को डिजाइनिंग , मैन्‍युफैक्‍चरिंग और बिजनेस में प्रोत्‍साहित किया जाना चाहिए।

जयपुर में जेम बोर्स की तैयारियां लगभग पूरी- प्रमोद डेरेवाला
नेशनल जेम्‍स- ज्वैलरी काउंसिल के चेयरमैन प्रमोद डेरेवाला ने कहा कि जस लगातार ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। काउंसिल की ओर से ज्वैलर्स एसोसिएशन को पूरा सहयोग मिलेगा। जयपुर में जेम बोर्स की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा और उद्योग मंत्री राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़ की ओर सभी तरह का सहयोग मिल रहा है। अभी तक भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक था, लेकिन जल्‍दी ही हम सोने के निर्यातक भी बनने की तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ हम देश में इंटरनल ज्वेलरी ट्रेड को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

जस- 2025 बनाएगा नया कीर्तिमान- आलोक सोंखिया
ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के अध्‍यक्ष आलोक सोंखिया ने जस- 2025 के उद्घाटन समारोह में सभी अतिथियों, एग्जीबिटर्स और ट्रेड विजिटर्स का स्वागत करते हुए कहा कि जस- 2025 सफलता का कीर्तिमान बनाएगा। हर बार यह शो पिछले से बेहतर हो रहा है। आज जस देश के चुनिंदा ज्वैलरी शो में शामिल है। इससे जयपुर के रत्‍नाभूषण व्‍यापार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

सरकार का प्रोत्‍साहन हमारे साथ है, पूरे देश से बायर शो में आ रहे हैं – राजू मंगोड़ीवाला
ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के उपाध्‍यक्ष और जस के सहसंयोजक राजू मंगोड़ीवाला का कहना है कि मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रोत्‍साहन से जस- 2025 जयपुर की ज्वैलरी बिजनेस में मील का पत्‍थर साबित होगा। जिस तरह से उपमुख्‍यमंत्री दिया कुमारी ने अत्‍यंत व्‍यस्‍त कार्यक्रम में समय निकालकर जस को दिया। इसके लिए उनका आभार। इस बार शो में पूरे देश से सीरियस बायर आ रहे हैं। इतनी दूर से जो बायर आ रहे हैं, वो बड़ी बाइंग करने के लिए ही जस में आए हैं। उम्‍मीद है कि इस बार एग्जीबिटर्स को अच्‍छा बिजनेस मिलेगा।

सबके साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं- अशोक माहेश्वरी
जस के कन्‍वीनर अशोक माहेश्‍वरी का कहना है कि इस बार जस-2025 की थीम ‘कनेक्‍ट टू सोर्स’ रखी है। हम सभी वरिष्‍ठ ज्वैलर्स के अनुभव और युवा जोश को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। इसका परिणाम है कि इसबार 8 सौ होस्‍टेड बायर और 15 सौ प्री रजिस्‍टर्ड बायर जयपुर में आए हैं। जयपुर के सभी रत्‍न व्‍यवसायियों और आभूषण निर्माताओं के लिए यह शो बेहद फायदेमंद रहने वाला है। हमने इसबार सभी इंतजामों को और बेहतर करने का प्रयास किया है।

ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के महासचिव नीरज लूणावत ने एसोसिएशन की उपलब्‍धियों और कार्य योजना की प्रस्‍तुति दी।

इंडो- थाई चैम्‍बर ऑफ कॉमर्स के साथ एमओयू

जस-2025 के उद्घाटन समारोह में इंडो-थाई चैम्‍बर ऑफ कॉमर्स के साथ ज्वैलर्स एसोसिएशन का एमओयू साइन हुआ। इसमें इंडो- थाई चैम्‍बर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन सुशील कुमार धानुका ने कहा कि इससे जयपुर और पूरे राजस्‍थान के ज्वैलरी और अन्‍य ट्रेड को थाइलेंड में व्‍यापार करने मदद मिलेगी। इससे दोनों देशों के बीच व्‍यापारिक रिश्‍ते और मजबूत होंगे।
उद्घाटन समारोह में ज्वैलर्स एसोसिएशन की मैगजीन और शो की गाइड बुक की भी लॉन्चिंग की गई।

JAS-2025 What is special this time in Show

इस बार 310 बूथों पर रंगीन रत्न और खूबसूरत रत्न आभूषणों का नायाब Display किया गया है। इसमें 185 बूथ जेमस्टोन और 125 बूथ ज्वेलरी के हैं। । JAS-2025 में जयपुर के सभी प्रतिष्ठित ज्वैलर और रत्न व्यवसायी अपने Booths लगा रहे हैं साथ ही दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, सूरत, बीकानेर, कोटा, मेरठ जैसे शहरों से भी 24 से ज्यादा एग्जीबिटर्स भी इसमें भाग ले रहे हैं। शो विजिट के दौरान होटल में ठहरने की व्यवस्था ज्वैलर्स एसोसिएशन की ओर से की गई है। सभी रत्नों का JAS-2025, में अनूठा प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें एमरेल्ड इस बार भी खास बना हुआ है, क्योंकि आज भी पूरी दुनिया मे जयपुर एकमात्र शहर हे जहां 95 प्रतिशत एमरेल्ड की प्रोसेसिंग मैन्युफैक्चरिंग होती है।

JAS-2025-The aura of wonderful jewelry

JAS-2025 में इस बार जयपुर की कुंदन मीना पोलकी की जड़ाऊ ज्वेलरी का भव्य प्रदर्शन किया गया है। कुंदन मीना पोलकी के जड़ाऊ आभूषण जयपुर की पहचान हैं और विश्व भर में करोड़ों लोग जयपुर की कुंदन मीना पोलकी आभूषणों के दीवाने हैं। इस बार जयपुर के ज्वैलर्स ने JAS-2025 के लिए कुंदन- मीना-पोलकी जड़ाऊ एंव Open Setting ज्वेलरी के लिए मॉडर्न डिजाइन और लेटेस्ट पैटर्न तैयार किए हैं, जिनका इस शो में प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके अलावा डायमंड और जैम स्टोन ज्वैलरी के सबसे शानदार डिजाइन इस शो में Display किए गए हैं।,जो कि देश- विदेश के ट्रेड बायर्स को काफी पसंद आ रहे हैं।

JAS-2025- में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। पूरा शो परिसर 24X7 श्री लेयर सुरक्षा घेरे में है। पूरे एग्जीबिशन सेंटर पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। इसके अलावा पुलिस प्रशासन का जाब्ता शो की सुरक्षा में तैनात है। इसके अलावा बाउंसर और गार्ड प्रत्येक दिन 24 घंटे यहां अपनी सेवाएं दें रहे हैं।

JAS-2025-Jewellery Eminence Award 5 जुलाई को , मुख्यमंत्री श्री भजन लाल भार्मा होंगे मुख्य अतिथि

इस वर्ष अन्य वर्ष की तरह जस शो के दौरान Jewellery Eminence Award Competition रखा गया है। इसमें 19 Category रखी गई है। 5 जुलाई की शाम मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा के कर कमलों से यह अवार्ड दिया जाएगा।

आलोक सौखिया अध्यक्ष

राजू मंगोडीवाला उपाध्यक्ष एवं सहसंयोजक (जस)

अशोक माहेश्वरी संयोजक (जस)

नीरज लुणावत मानद मंत्री

गोविन्द प्रकाश अग्रवाल कोषाध्यक्ष

अजय गोधा संयुक्त मंत्री

नरेश अगरोया सह-संयोजक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *