BUSINESSEDUCATIONHINDILIFESTYLENATIONAL

कमला पोद्दार को ‘प्राइड ऑफ राजस्थान’ सम्मान

दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में कमला पोद्दार को ‘प्राइड ऑफ राजस्थान’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह समारोह रविवार को रामबाग पैलेस में आयोजित हुआ, जिसमें संगीत, नृत्य, समाज सेवा, भजन-संस्कृति, आर्किटेक्चर और हैंडीक्राफ्ट्स से जुड़े 45 प्रतिभावान व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। कमला पोद्दार को समाज सेवा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया इस सम्मान को लेने के लिए कमला पोद्दार व अभिषेक पोद्दार कार्यक्रम में शामिल हुए ।

कार्यक्रम में पद्मश्री और पद्मभूषण से अलंकृत 4 विशिष्ट व्यक्तियों को भी विशेष रूप से सम्मान दिया गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ये प्रतिभाएं न केवल राजस्थान का नाम रोशन करेंगी, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में भी अहम योगदान देंगी।

समारोह में दैनिक भास्कर के नेशनल एडिटर एल.पी. पंत, स्टेट एडिटर (राजस्थान) मुकेश माथुर, बिजनेस हेड राजस्थान-1 बी.एस. शेखावत, बिजनेस हेड राजस्थान-2 अभिषेक श्रीवास्तव और बिजनेस हेड राजस्थान-3 सुचित भंडारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *