EDUCATIONHINDINATIONAL

मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल अजमेर में “रजत जयंती स्मृति युवा विचारक सम्मेलन-2025” संपन्न

अजमेर स्थित मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल में चार दिवसीय साहित्यिक महाकुम्भ “रजत जयंती स्मृति युवा विचारक सम्मेलन-2025″ कार्यक्रम का भव्य समापन समारोह आयोजित हुआ। इस साहित्यिक प्रतियोगिता में देश भर से 22 विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से लगभग 250 प्रतिभागियों ने रजत जयंती स्मृति अन्तर्विद्यालयीय हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता ‘विचारवाणी’, हिंदी सृजनात्मक स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता ‘सृजन अभिव्यक्ति: मन की उड़ान’, इंग्लिश एनैक्ट्मन्ट / ड्रामाटिक्स, मल्टी फॉर्मेट इंग्लिश डिबेट, इंग्लिश सृजनात्मक लेखन, सामान्य क्विज़ जैसी विविध प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मेयो एल्युमनाई एसोसिएशन, जयपुर चैप्टर के अध्यक्ष एवं जनसंपर्क विशेषज्ञ, श्री जगदीप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेताओं टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अनूठे कार्यक्रम को प्रसिद्ध शिक्षाविद्, श्री प्रणब मुखर्जी ने क्यूरेट किया।
समापन समारोह पर मुख्य अतिथि श्री जगदीप सिंह ने अपने संबोधन में विद्यालय की प्राचार्या, प्रबंधन तथा कार्यक्रम के संयोजकों के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि मेयो कॉलेज गर्ल्स’ स्कूल सदैव उत्कृष्टता और मानवीय मूल्यों का प्रतीक रहा है। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा केवल करियर की तैयारी नहीं है, यह जीवन की तैयारी है। सदैव जिज्ञासु और रचनात्मक बनें। जॉन लेनन का उदाहरण देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि चाहे आप पायलट बनें, इंजीनियर या उद्यमी बनें। अपने भीतर की मानवीयता को कभी न खोएं। सदैव प्रसन्न रहें और जीवन को समझने का प्रयास करें।”
इस चार दिवसीय प्रतियोगिताओं का परिणाम इस प्रकार रहा – ‘हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता’ का विजेता मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल, अजमेर रहा। ‘हिंदी सृजन -अभिव्यक्ति: मन की उड़ान स्वरचित काव्य रचना और अभिनय’ के विजेता मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल, अजमेर से जाह्नवी सोमानी और छवि सिंह रहे। ‘मल्टी फॉर्मेट अंग्रेजी डिबेट’ प्रतियोगिता में बेस्ट डेलिगेशन के साथ मेयो कॉलेज, अजमेर विजेता रहा। ‘अंग्रेजी सृजनात्मक लेखन प्रतियोगिता’ में बेस्ट डेलिगेशन अवॉर्ड सनबीम स्कूल, लहरतारा ने जीता। ‘इंग्लिश एनैक्ट्मन्ट / ड्रामाटिक्स’ में बेस्ट डेलिगेशन ट्रॉफी बिरला विद्या मंदिर, नैनीताल ने जीती। वहीं, ‘सामान्य क्विज़’ में ओवरऑल बेस्ट डेलिगेशन में के सी पब्लिक स्कूल जम्मू विजेता रहा।
इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या, श्रीमती नीति भल्ला सैनी ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपने संबोधन में आत्म-चिंतन के महत्व पर जोर दिया, जिससे हम खुद के भीतर झांक सकें, विचार कर सकें और सभी प्रकार के कौशलों में कई गुना वृद्धि कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *