EDUCATIONHINDINATIONAL

आईआईएस यूनिवर्सिटी में हुआ थैंक यू गेट-टुगेदर’ का भव्य आयोजन

आईआईएस (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), जयपुर के आईआईएसयू लॉन्स में ‘आभार 2025 – थैंक यू गेट-टुगेदर’ का भव्य आयोजन हुआ। यह विशेष आयोजन नए शैक्षणिक सत्र के स्वागत और छात्र नेतृत्व को नई दिशा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। आयोजन की शुरुआत मंगलमयी शिव वंदना  से हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद मिस फ्रेशर यूजी 2025 तनिषा जैन ने स्वागत संबोधन दिया। नृत्य प्रस्तुतियों की झड़ी ने दर्शकों का मन मोह लिया –सेमी-क्लासिकल डांस, कालबेलिया लोक नृत्य, बॉलीवुड ग्रूव्स, टॉलीवुड डांस और वेस्टर्न डांस ने मंच पर रंग बिखेरे। आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा इन्वेस्टिचर सेरेमनी एवं ओथ-टेकिंग सेरेमनी, जिसमें आईआईएसयू स्टूडेंट काउंसिल 2025-26 के पदाधिकारियों ने जिम्मेदारी की शपथ ली। इस अवसर पर चांसलर अमित गुप्ता ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि – “लीडरशिप केवल पद नहीं, बल्कि समाज और विश्वविद्यालय के प्रति जिम्मेदारी का भाव है।” विद्यार्थियों ने सामूहिक गीत, स्किट और फ्यूजन डांस  प्रस्तुत कर एकता, विविधता और रचनात्मकता का संदेश दिया। आयोजन का समापन मिस फ्रेशर पीजी 2025 ऋचा कोठारी द्वारा आभार ज्ञापन से हुआ। अंत में डांस पार्टी  ने पूरे लॉन को उत्साह और उल्लास से भर दिया। यह कार्यक्रम न केवल एक सांस्कृतिक उत्सव था, बल्कि छात्रों के नेतृत्व, प्रतिभा और सामूहिक भावना का जीवंत प्रतीक भी बना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *