प्लेटोनिक लव : कविता, गीत और आत्मिक जुड़ाव की एक शाम


जयपुर, 17 नवम्बर साहित्य, संगीत और संवेदना के संगम से सजी एक अनूठी शाम प्लेटोनिक लव का आयोजन कवयित्री एवं लेखिका अंशु हर्ष द्वारा किया जा रहा है। यह विशेष कार्यक्रम 17 नवम्बर को शाम 6 बजे से आयोजित होगा, जिसमें श्रोता कविताओं, गीतों और आत्मिक संवाद के माध्यम से प्रेम के शुद्ध और आध्यात्मिक स्वरूप से रूबरू होंगे।
प्लेटोनिक लव केवल एक साहित्यिक संध्या नहीं, बल्कि एक भावनात्मक अनुभव है जहाँ शब्द आत्मा को स्पर्श करेंगे और संगीत वातावरण को मधुरता से भर देगा। इस संध्या में गायक अमित गंधर्व अपनी मधुर आवाज से इस अनुभव को और भी खास बनाएंगे। अंशु हर्ष, जो एक प्रसिद्ध कवयित्री, संपादक और समाजसेवी हैं, अपने शब्दों के माध्यम से वर्षों से संवेदना, प्रेम और जीवन के गहरे अर्थों को अभिव्यक्त करती रही हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से वे दर्शकों तक यह संदेश पहुँचाना चाहती हैं कि प्रेम केवल संबंध नहीं, बल्कि एक आत्मिक ऊर्जा है जो हमें भीतर से जोड़ती है। कार्यक्रम में शहर के साहित्य प्रेमी, कलाकार, संगीतकार और संस्कृति के अनुरागी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
तिथि: 17 नवम्बर 2025
समय: शाम 6:00 बजे
स्थल: कृष्णायन, जेकेके, जयपुर


