HINDILIFESTYLENATIONALSPORTS

यू.एस. पोलो एसन. जयपुर पोलो टीम का आधिकारिक परिधान साझेदार घोषित

जयपुर, भारत की प्रतिष्ठित जयपुर पोलो टीम ने 2025–2026 पोलो सीजन के लिए यू.एस. पोलो एसन. को अपना आधिकारिक परिधान साझेदार नियुक्त किया है। इस साझेदारी के उपलक्ष्य में टीम ने नया अभियान ‘स्ट्रॉन्गर टुगेदर’ लॉन्च किया है, जो विरासत, उत्कृष्टता और एकता जैसे साझा मूल्यों को रेखांकित करता है। यह सहयोग दो संस्थानों—यू.एस. पोलो एसन. की शालीन शैली और जयपुर पोलो टीम की दृढ़ता व कौशल को एक मंच पर लाता है।

अभियान का मुख्य संदेश— “एवरी गैलॉप। एवरी स्ट्राइक। एवरी हार्टबीट। टुगेदर, अनस्टॉपेबल।” पोलो की मूल भावना को दर्शाता है, जहां टीमवर्क, विश्वास और रणनीति हर क्षण को परिभाषित करते हैं। यह दिखाता है कि कैसे यू.एस. पोलो एसन. के सदाबहार परिधान परंपरा और प्रदर्शन को मैदान के अंदर व बाहर सहजता से जोड़ते हैं। इस अभियान में प्रभावी कहानी कहने, फिल्में, अनुभवात्मक गतिविधियाँ और पूरे सीजन की सक्रियताएं शामिल होंगी।

जयपुर के महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह, कप्तान, जयपुर पोलो टीम ने कहा: “मेरे लिए पोलो एक जीवंत विरासत है जो मेरे परिवार के इतिहास को वर्तमान की ऊर्जा से जोड़ती है। यू.एस. पोलो एसन. के साथ हमारी साझेदारी परंपरा, जुनून और दृढ़ता जैसे साझा मूल्यों पर आधारित है। ‘स्ट्रॉन्गर टुगेदर’ के माध्यम से हम मैदान पर टीम की स्पिरिट और पीढ़ियों को जोड़ने वाले बंधनों का उत्सव मनाते हैं। मेरा विश्वास है कि यह सहयोग युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा और पोलो की भावना को और सशक्त बनाएगा।”

जे. माइकल प्रिंस, प्रेसिडेंट और सीईओ, यूएसपीए ग्लोबल/यू.एस. पोलो एसन. ने कहा: “महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह और जयपुर पोलो टीम के साथ साझेदारी करना हमारे लिए सम्मान की बात है। यह सहयोग विरासत, प्रामाणिकता और उत्कृष्टता जैसे मूल्यों को प्रतिबिंबित करता है, जो हमारे ब्रांड और पोलो दोनों की नींव हैं। ‘स्ट्रॉन्गर टुगेदर’ अभियान भारत और दुनिया भर में पोलो को आगे बढ़ाने वाले जुनून और परंपरा को प्रकाश में लाएगा।”

वर्तमान भारतीय पोलो सीजन में जयपुर पोलो टीम ने अपने पहले छह घरेलू टूर्नामेंटों में से तीन- चिंकारा पोलो चैम्पियनशिप, जनरल अमर सिंह कानोता कप और बी.एम. बिड़ला कप, जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है। सीजन के संक्षिप्त अंतराल के बाद टीम नवंबर और दिसंबर में कई प्रमुख टूर्नामेंटों और एग्ज़िबिशन मैचों में भाग लेगी। कार्यक्रम इस प्रकार है: कश्मीर चैलेंज कप (17–23 नवंबर), कोटा कप (24–30 नवंबर), एचएच द महाराजा ऑफ मैसूर कप (1–7 दिसंबर), ग्वालियर कप (8–14 दिसंबर), राव राजा हनुत सिंह कप (हाई-गोल – 15–21 दिसंबर) और ब्रिटिश पोलो डे (16 दिसंबर)। ये सभी मुकाबले जयपुर पोलो टीम की इस सीजन में निरंतर उत्कृष्टता की खोज को और आगे बढ़ाएंगे।

कैम्पेन वीडियो का यूट्यूब लिंक-  https://youtu.be/bSzlTkKnP_k?si=u2YppMhwxfop2ur3

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *