HEALTHHINDILIFESTYLENATIONAL

मानव सेवा संघ प्रेम निकेतन आश्रम में रघु सिन्हा–माला माथुर चैरिटी ट्रस्ट की ओर से सट्रलाइज़र मशीन भेंट

मानव सेवा संघ, प्रेम निकेतन आश्रम में रघु सिन्हा–माला माथुर चैरिटी ट्रस्ट की ओर से एक सट्रलाइज़र मशीन प्रदान की गई। इस मशीन का शुभारंभ ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री सुधीर माथुर द्वारा किया गया।

इस अवसर पर श्री सुधीर माथुर ने कहा कि वे मानव सेवा संघ में हो रहे सेवा कार्यों से अत्यंत प्रभावित हैं और वे सदैव इस आश्रम से जुड़े रहना चाहते हैं तथा सेवा कार्यों में निरंतर सहयोग करते रहेंगे।

कार्यक्रम में मानव सेवा संघ के अध्यक्ष श्री शेखर गर्ग, सचिव श्रीमती मीना गर्ग के साथ-साथ प्रेम निकेतन हॉस्पिटल के डॉक्टरगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने इस सहयोग को मरीजों की बेहतर देखभाल की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *