BUSINESSHINDILIFESTYLENATIONAL

MGC-2026 : जोधपुर में माहेश्वरी समाज के महाकुंभ का भव्य आगाज

जोधपुर में माहेश्वरी समाज के महाकुंभ की शुरुआत होते ही शहर वैश्विक समाजबंधुओं की मेजबानी का केंद्र बन गया। कई देशों सहित देश भर से करीब 40 हजार प्रतिनिधियों की भागीदारी से आयोजन में उत्साह और भव्यता का माहौल रहा।

जोधपुर में माहेश्वरी समाज के महाकुंभ (MGC-2026) का शुभारंभ शुक्रवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में हुआ। इस वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत और पूर्व सांसद गजसिंह के आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में देश के साथ-साथ कई विदेशी देशों से आए करीब 40 हजार समाजबंधु शामिल हो रहे हैं।

एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की अगवानी की। वहीं आयोजन स्थल पर अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काबरा और जोधपुर माहेश्वरी समाज के मंत्री नंदकिशोर शाह सहित पदाधिकारियों ने अतिथियों का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया। महाकुंभ के दौरान सामाजिक, सांस्कृतिक और संवाद आधारित कार्यक्रमों का क्रम जारी रहेगा।

माहेश्वरी महाकुंभ का दूसरा दिन, अमित शाह बोले- समाज ने सदैव दिया, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका  , माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने समाज की ऐतिहासिक भूमिका और राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना की। उन्होंने आत्मनिर्भरता, स्वदेशी और स्वभाषा के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

जोधपुर के माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन 2026 में सनातन संस्था की ग्रंथ प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन 2026 के दौरान सनातन संस्था द्वारा लगाई गई ग्रंथ प्रदर्शनी को देश-विदेश से आए माहेश्वरी बंधुओं का विशेष ध्यान और उत्साहपूर्ण प्रतिसाद प्राप्त हुआ। ग्रंथ प्रदर्शनी पर सोलह संस्कार, अध्यात्म,नामजप- साधना, आचार-धर्म, जीवन मूल्य एवं संस्कार निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित ज्ञानवर्धक ग्रंथ प्रस्तुत किए गए। जिसका उद्देश्य वर्तमान तनावपूर्ण जीवनशैली से तनाव को दूर करना और अध्यात्म से जुड़े रहने बताना था।  जोधपुर से सनातन संस्था की प्रतिनिधि श्रीमती राखी मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के युग में जीवन से तनाव को दूर करने हेतु साधना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संस्था के निःशुल्क उपक्रमों के विषय में जानकारी देते हुए माहेश्वरी बंधुओं को बच्चों के लिए बालसंस्कार वर्ग एवं महिलाओं के लिए सत्संग से जुड़ने हेतु प्रेरित किया।

प्रदर्शनी को देखकर देश-विदेश से आए माहेश्वरी बंधुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। अनेक बंधु जनों ने सनातन संस्था की सनातन पत्रिका की सदस्यता ग्रहण की तथा बच्चों के संस्कार निर्माण हेतु उपयोगी पुस्तकों का भी क्रय किया।इस समय स्टाल पर सनातन संस्था के राजस्थान के संत पूज्य सुशीला मोदी, सी.ए. शैलेश मोदी, शीतल मोदी, डॉ स्वाति मोदी और सोजत क्षेत्र से अर्चना लड्ढा, भी वहां स्टाल पर उपस्थित थे। इस आयोजन में विशेष सहयोगी सभापति,श्री संदीप काबरा,अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा,महामंत्री अजय काबरा,सुरेश राठी सिक्योरिटी के मालिक सुरेश राठी, विष्णु बियानी सौरभ राठी , सहित अन्य गणमान्य बने। सनातन संस्था के इस प्रयासों को माहेश्वरी अधिवेशन टीम सदस्यों के सहयोग द्वारा ऊर्जा और सार्थक दिशा मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *