DIVINEHINDILIFESTYLENATIONAL

श्याम बाबा की 500 मूर्तियों का निशुल्क वितरण

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया 19 मार्च को होने वाले आयोजन का पोस्टर विमोचन

जोधपुरl राजस्थान भर में घर-घर श्याम बाबा की अलख जगाने के अपने संकल्प को पूरा करने वाले श्याम भक्ति सेवा संस्थान द्वारा खाटू वाले श्याम बाबा की भक्ति को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक और महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। 100 मंदिरों, संस्थाओं और प्रतिष्ठानों में श्याम बाबा की मूर्ति निशुल्क रूप से स्थापित करने के साथ नियमित पूजा के सफल आयोजन के बाद अब संस्थान की ओर से निशुल्क रूप से श्याम बाबा की 500 मूर्तियां श्रद्धालुओं को प्रदान की जाएंगी। यह मूर्तियां अग्रिम बुकिंग के आधार पर गीता भवन मे सामूहिक पूजन एवं प्राण-प्रतिष्ठा के पश्चात श्रद्धालुओं को सौंपी जाएंगी। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस आयोजन के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया हैl

संस्थान के कार्यवाहक सचिव हेमंत लालवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 19 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले विशेष धार्मिक कार्यक्रम के तहत श्याम बाबा की 500 मूर्तियों के निशुल्क वितरण अभियान के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष मोनिका प्रजापत के अलावा आयोजन सहभागी पंडित एस के जोशी, कन्हैया लाल सबनानी, पुखराज जांगिड़, लक्की गोयल, ईश्वर सिंह उदावत, एस्ट्रो पूजा शर्मा, अक्षिता राजपुरोहित, भूमित्र जोशी और तेजकंवर सांखला मौजूद रहेl संस्था अध्यक्ष मोनिका प्रजापत ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को संस्था के बारे में जानकारी देने के साथ 19 मार्च को गीता भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम से विस्तार से अवगत कराया और बताया कि, श्रद्धालु 1 मार्च से 5 मार्च तक व्हाट्सएप नंबर 99296 69816 पर संदेश भेजकर श्याम बाबा की मूर्ति की निशुल्क बुकिंग कर सकते हैं। “पहले आओ पहले पाओ” अग्रिम बुकिंग के आधार पर सामूहिक पूजन के पश्चात मूर्तियां श्रद्धालुओं को सौंपी जाएंगी। हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर 19 मार्च 2026 को प्राण प्रतिष्ठा के बाद मूर्तियों का वितरण किया जाएगा। श्याम भक्ति सेवा संस्थान श्याम भक्ति सेवा संस्थान द्वारा चलाया जा रहा “घर-घर श्याम, हर घर श्याम” अभियान को एक वर्ष पूर्ण कर चुका है। संस्थान ने पूर्व में 100 मंदिरों में श्याम बाबा की मूर्तियां स्थापित कर नियमित पूजा-अर्चना प्रारंभ करवाई थी। अब इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए 500 मूर्तियां घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि खाटू श्याम मंदिर की भक्ति की अलख प्रत्येक घर में प्रज्वलित हो संस्थान अध्यक्ष मोनिका प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि “घर-घर श्याम, हर घर श्याम” अभियान के तहत 500 मूर्तियां की पूजा अर्चना और प्राण प्रतिष्ठा गीता भवन में करने के बाद निशुल्क वितरण का निर्णय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया है। इस निर्णय पर कार्यकारी सचिव हेमंत लालवानी, कोषाध्यक्ष जगदीश कुमार तथा कार्यकारिणी सदस्य लक्की गोयल और कृष्णा गौड़ ने अपनी सहमति जताई। सभी पदाधिकारियों ने कहा कि श्याम भक्ति सेवा संस्थान परिवार संयुक्त रूप से इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रयास करेगा। संस्थान अध्यक्ष मोनिका प्रजापत ने बताया कि, श्याम बाबा की 100 मूर्तियां तैयार कर चुके प्रसिद्ध मूर्तिकार जयशंकर बावरी एक बार फिर इतिहास रचने जा रहे हैं। वे एक साथ 500 श्याम बाबा की मूर्तियों का निर्माण कर अपनी मेहनत और लगन श्याम बाबा को समर्पित करेंगे। इन मूर्तियों की अग्रिम बुकिंग 1 मार्च से 5 मार्च तक व्हाट्सएप के माध्यम से की जाएगी।

संस्थान के कार्यकारी सचिव हेमंत लालवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। साल 2026 में यह तिथि 19 मार्च 2026, गुरुवार को पड़ेगी, उसी दिन सामूहिक रूप से मूर्तियों का वितरण किया जाएगा। निशुल्क रूप से प्रदान की जाने वाली इन मूर्तियों का विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। जाने माने शास्त्री पंडित मोहित दाधीच के सानिध्य में विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद अग्रिम बुकिंग के अनुसार श्रद्धालुओं को श्याम बाबा की मूर्तियां सौंपी जाएंगी। यह पहल श्याम भक्ति को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बहुत जल्द इस संबंध में आयोजन समिति का गठन किया जाएगा तथा छोटी-छोटी अलग-अलग कमेटियों का गठन होगा जिनके माध्यम से एक-एक जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाने के लिए दायित्व सौंपे जाएंगे. यह यहां विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि, श्याम भक्ति सेवा संस्थान के मार्गदर्शन मंडल में शामिल महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी महाराज, सैनाचार्य अचलानंद गिरी महाराज,राम स्नेही संत रामप्रसाद महाराज,साध्वी प्रीति प्रियंवदा और राजस्थान राज्य संस्कृत अकादमी की पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर जया दवे की भूमिका प्रत्येक आयोजन में महत्वपूर्ण रूप से रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *