HINDILIFESTYLENATIONAL

महर्षि दैवज्ञ चंडू जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, 2000 से अधिक लोगों ने लिया निःशुल्क ज्योतिष परामर्श का लाभ

सीता ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र, श्याम भक्ति सेवा संस्थान एवं मारवाड़ प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में ​दसवां निशुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर और ज्योतिष सम्मान समारोह आयोजित किया गया . देशभर से आए ज्योतिष विशेषज्ञों ने जन्मपत्री, वास्तु, अंक ज्योतिष, हस्तरेखा, टैरो एवं अन्य विधाओं के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोपाल कृष्ण व्यास ने की। मुख्य अतिथि  बीएसएफ के आईजी एम.एल. गर्ग और  जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष मिश्रा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेवी अरुण माहेश्वरी और अरुणा सांखला के अलावा मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे, श्याम भक्ति सेवा संस्थान के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
शिविर का सफल आयोजन पंडित एस.के. जोशी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन जानी मानी कवि और लेखिका अंशु हर्ष ने किया, जबकि श्याम भक्ति सेवा संस्थान के कार्यवाहक सचिव हेमंत लालवानी ने आभार अभिव्यक्ति प्रस्तुत की.कार्यक्रम आयोजक पंडित एस.के. जोशी बताया कि निःशुल्क परामर्श शिविर का उद्देश्य आमजन की ज्योतिषीय जिज्ञासाओं का समाधान करना तथा उन्हें जीवन की विभिन्न समस्याओं के संबंध में सकारात्मक और उपयोगी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। तिष क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने के लिए वरिष्ठ ज्योतिष आचार्य पंडित घनश्याम द्विवेदी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया । इस आयोजन में अपनी सेवाएं देने वाले सभी ज्योतिषी विशेषज्ञों को ज्योतिष शिरोमणि अवॉर्ड 2026 से नवाजा गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *