BUSINESSHINDILIFESTYLENATIONAL

राजस्थान प्रवासी संगम के सहयोगी उद्यमी अग्रवाल का सम्मान

बेंगलूरु. राजस्थान फाउंडेशन बेंगलुरु चैप्टर की ओर से पिछले दिनों आयोजित हुए राजस्थानी प्रवासी संगम व्यापार से विकास तक की अपार सफलता के बाद बुधवार को फाउंडेशन के सदस्यों ने जयनगर स्थित बीकानेरवाला में कंपनी के प्रबंध निदेशक उद्यमी श्याम सुंदर अग्रवाल से भेंट कर उनके सम्मान में समारोह का आयोजन किया। चैप्टर के अध्यक्ष सचिन पांडिया ने कहा कि अल्प समय में इतने बड़े आयोजन हेतु सहयोगी रहे बीकानेरवाला ग्रुप के प्रति हम आभारी है। उन्होंने कहा कि बड़े उद्यमियों के नाम कार्यक्रम के साथ जुड़ने से आयोजन का स्तर स्वत: ही बढ़ जाता है। उन्होंने बीकानेरवाला ग्रुप की ओर से शानदार आतिथ्य व्यवस्था हेतु उनका आभार प्रकट कर भविष्य में निरंतर सहयोग की कामना की। पांडिया ने कहा कि फाउंडेशन के नए कार्यकारिणी के गठन के साथ केवल पांच महीनों के अथक प्रयासों की बदौलत एक मजबूत संगठन बना। जिसमें महिला और युवा विंग भी बनी। इसके बाद उपाध्यक्ष संदीप जालान ने बिकानेरवाला ग्रुप की सर्विस एवं सहयोग की सराहना कर ग्रुप का आभार प्रकट किया। ग्रुप के सीएमडी श्याम सुंदर अग्रवाल का मैसूर पेटा, माला एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान के लोग जहां भी गए वहां अपने परिश्रम एवं ईमानदारी की बदौलत अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उन्होंने एक छोटे बिजनेस को ग्लोबल बिजनेस की पहचान देने की अपनी व्यावसायिक यात्रा से सभी को अवगत कराया। अग्रवाल ने फाउंडेशन के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि अगर इच्छा शक्ति दृढ़ हो तो कोई भी कार्य छोटा नहीं होता है। समाज के कार्यो में पारदर्शिता एवं सामाजिक सद्भाव रखने वाले कार्यकर्ताओं को समाज हर संभव मदद करता है। उसी का परिणाम है कि इतना बड़ा आयोजन में समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में ग्रुप के डायरेक्टर राधा मोहन अग्रवाल एवं प्रमोद मुरारका के सामाजिक कार्यों के प्रति योगदान हेतु उनका भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर विप्र सेना के अध्यक्ष चुन्नीलाल नाथोलिया, रौनक कुंभट, महिना विंग सचिव राज अग्रवाल, युवा विंग सचिव हार्दिक सुराणा, सह सचिव रीना मित्तल, सह कोषाध्यक्ष ममता दाधीच, राकेश दाधीच सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *