DIVINEHINDILIFESTYLENATIONAL

यशोदा का नंदलाला सीजन-10’ ने बिखेरी भक्ति, संस्कार और प्रतिभा की छटा

जयपुर। जवाहर कला केंद्र में 3 सितंबर 2026 को फ्लैश एंटरटेनमेंट एवं जेकेजे ज्वेलर्स द्वारा आयोजित ‘यशोदा का नंदलाला सीजन-10’ मॉम एंड किड कॉन्टेस्ट का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन ने अपने गौरवशाली 10 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया। कार्यक्रम संजीवनी बिल्डर्स के पावर सहयोग एवं नियो क्लिनिक के सह-आयोजन में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस श्री महेंद्र सुराणा जी रहे। विशिष्ट अतिथि राहुल मोसुन, डॉ अभिलाषा, मिस राजस्थान श्रीजा गुप्ता एवं रंजीता जैन भी उपस्थित रहे। जज की भूमिका में रीतू आचार्य व रूस्तम बोडा रहे। मंच संचालन आरजे गौरव ने किया।

फ्लैश एंटरटेनमेंट के विकास कल्ला ने बताया कि प्रतियोगिता में 0 से 14 वर्ष तक के बच्चों को राधा-कृष्ण श्रेणी में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया गया, जबकि माताओं ने यशोदा की भूमिका निभाई। बच्चों ने सुंदर एवं मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में धीर श्रीवास्तव, प्रत्युष चौहान,नावांशी अत्रे, पाविका चावला,अनीषा सक्सैना, पार्श, ईशान, अच्युत्तम मित्तल, रिद्धिमा अग्रवाल, उत्कांक्षा अग्रवाल, माधव दीक्षित, शिवी, शांभवी बड़गुजर, यशस्वी सक्सेना, अनुरित मित्तल, भूमि कंवर, रति सक्सेना एवं दिव्या शर्मा,रूचि आसोपा विजेता रहे इस आयोजन की मैगज़ीन पार्टनर ‘सिंपली जयपुर’ रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *