गुलाबो पद्मश्री महोत्सव:मंच पर दिखी राजस्थान की कला-संस्कृति की झलक
7 लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड ओर 68 लोक कलाकारों को ‘लोक कला रत्न सम्मान’ कालबेलिया की थाप पर झूमे दर्शक

जयपुर। गुलाबो सपेरा नृत्य एवं संगीत संस्थान की ओर से ‘गुलाबो पद्मश्री महोत्सव-2026’ के अंतर्गत ‘लोक कला रत्न सम्मान सीजन-3’ का आयोजन गुरुवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद मंजू शर्मा, सच बेधड़क मीडिया ग्रुप के सीएमडी पवन अरोड़ा विधायक गोपाल शर्मा और विधायक बालमुकुंद आचार्य, तृप्ति पांडेय, डॉ. पुनिता सिंह, शिवकांता पाण्डेय, मनोज पांडेय, अंशु हर्ष, रोमा पोद्दार, रोलिका सिंह, अंशुल जैन, सनी कपूर, पूजा बेदी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन राजस्थान टूरिज्म के सहयोग एवं गणगौर टेलीविजन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। लोक कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इस वर्ष 68 लोक कलाकारों को ‘लोक कला रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया जिनमे मुख्य रूप से पद्म श्री तगा राम भील, पद्म श्री मुन्ना मास्टर, पद्म श्री एस शाकिर अली, तांत्रि सम्राट सलिल विश्वमोहना भट्ट, रोशन खान मांगणीयार, डीनो बंजारा, समंदर खान मांगणीया, रेनका कुमावत, जयपुर बोटिंग, रेडियो सिटी, मोहित राही, जाकिर खान, प्रभु नारायण, डॉ. दिनेश शर्मा,सरोदा सपेरा, देवांगन सोनी, अलची सपेरा, पुखराज राणा अन्य कलाकारों को सम्मानित किया गया ।
वहीं, लंबे समय से लोक कला और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान दे रहे सात विशिष्ट कलाकारों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किए गए। सम्मानित होने वालों में पद्म भूषण पंडित विश्व मोहन भट्ट, पद्मश्री उस्ताद अनवर खान मांगणियार, पद्मश्री तगा राम भील जी, डॉ. निर्मला सेवानी, हवा सिंह नाथ, टीटी रॉबिन, लालचंद और गोपाल सिंह राठौड़ शामिल रहे।
पद्मश्री गुलाबो सपेरा ने अपने दल के साथ शानदार कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। वहीं फ्रांस से आए कलाकार टीटी रॉबिन और डीनू बंजारा ने भी अपनी विशेष प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। पारंपरिक लोक वाद्य अंतराष्ट्रीय बीन वादन की प्रस्तुति भी कार्यक्रम का आकर्षण रही।
महोत्सव में राजस्थान की लोक संस्कृति और पारंपरिक विरासत को दर्शाता विशेष फैशन शो भी आयोजित किया गया। लाडेसर ब्रांड की ओर से लकी राजनाथ रावत इलीट मिस राजस्थान के सहयोग से आयोजित फैशन शो में राजस्थान की संस्कृति से प्रेरित कलेक्शन प्रदर्शित किया गया, । इसमें महिलाओं की पसंद साड़ी के विभिन्न परिधानों के साथ पारंपरिक परिधानों को भी प्रदर्शित किया गया। रूपा सपेरा के द्वारा कालबेलिया फैशन शो का भी विशेष आयोजन किया गया !
पद्मश्री गुलाबो सपेरा ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य उन लोक कलाकारों को मंच, पहचान और सम्मान देना है, जिन्होंने वर्षों तक देश-विदेश में भारतीय लोक संस्कृति को पहुंचाने का कार्य किया है। ‘लोक कला रत्न सम्मान’ के माध्यम से लोक कलाओं के संरक्षण, संवर्धन और नई पीढ़ी तक पारंपरिक संस्कृति को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर वेन्यू पार्टनर के रूप में जुड़ा रहा। इसके अलावा सहयोगी संस्थाओ में कमला पोद्दार ग्रुप, रेडियो सिटी, सिंपली जयपुर मैगजीन, अरेना एनीमेशन, एलिट मिस राजस्थान, आर्य ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, गोल्डन डिवाइन क्रिएशन, त्रिदेव इंटरटेनमेंट, एसजीएम आउटडोर, लाडेसर बाय लकी राज, डीनो बंजारा एवं ट्रांस इवेंट्स कोमल चौहान द्वारा पूरे इवेंट का मैनेजमनेंट किया गया !!



