BUSINESSHINDINATIONAL

ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस पर राउंड टेबल डिस्कशन का हुआ आयोजन

जयपुर , राजस्थान चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जयपुर एवं एसोचैम नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में चेंबर के सदस्यों तथा चैंबर से जुड़ी हुई औद्योगिक संगठन के लिए ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस- ड्राइविंग प्रोग्रेस थ्रू पालिसी रिफॉर्म्स एंड इन्वेस्टमेंट पर एक राउंड टेबल डिस्कशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को चेंबर के उपाध्यक्ष श्री ज्ञान प्रकाश ने मोडरेट किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने उद्बोधन में राजस्थान चैंबर अॅाफ कॅामर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ के एल जैन ने कहा कि भारत में आदरणीय प्रधानमंत्री श्रीयुत नरेंद्र मोदी जी की सरकार के आने के बाद से ही व्यापार विकास एवं विस्तार के लिए अनेक सहूलियतें और रियायतें प्रदान की गई है। इसी कारण उद्यमिता का काफी विकास हुआ है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ रैंकिंग में भारत की स्थिति लगातार सुधर रही है । देश में व्यापार स्थापना एवं विकास के लिए अनुकूल माहौल मिल रहा है साथ ही आयात निर्यात की प्रक्रिया भी काफी सरल हो गई है। इसी के कारण है कि आज युवा वर्ग नौकरी के स्थान पर व्यापार स्थापना को महत्व दे रहा है। इससे रोजगार की समस्या का भी समाधान हो रहा है। सिंगल विंडो मैकेनिज्म का दायरा बढ़ाया गया है साथ की करों का भुगतान, पंजीकरण और परमिट बिजली कनेक्शन तथा ऋण प्राप्त करना इत्यादि को भी सरल बनाया गया है । उन्होने कहा कि किसी भी देश की आर्थिक ग्रोथ के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनस अनिवार्य है। छोटे एवं मध्यम स्तर के उपक्रम यदि किसी देश में ग्रोथ करते हैं तो फिर वहाँ तेजी से विकास संभव हो सकता है। इससे वोकल फॉर लोकल को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर एडिशनल डायरेक्टर एसोचैम नई दिल्ली के श्री नाहिद आलम ने भी अपने विचार रखे। राजस्थान चैंबर की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री आर. एस. जैमिनी, आत्माराम गुप्ता, डॉ अरुण अग्रवाल उपाध्यक्ष ज्योति खंडेलवाल सुधीर पालीवाल मानद महासचिव बृज बिहारी शमा,र् आनंद महरवाल मानद सचिव श्री सुधीर भंसाली, कमलेश जैन आदि उपस्थित रहे तथा उन्होने भी व्यापार स्थापना में आ रही समस्याओं पर अपने विचार रखे। इसके अतिरिक्त चैम्बर के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों निर्यातकों एवं स्टार्टअप प्रारंभ करने वाले युवा उद्यमी राजस्थान चैम्बर यंग वीमेन इंटरप्रेन्योर विंग की चेयरपर्सन सोनिका महरवाल चांदनी जग्गा एवं अन्य सदस्याएं भी उपस्तिथ रही तथा इस विषय में नवीन जानकारियां प्राप्त की ।

इस अवसर पर फाउंडेशन ऑफ साइंस एंड इनोवेशन एंड डेवलपमेंट के निदेशक श्री योगेश पंडित ने प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत की। राजस्थान चैम्बर के कार्यकारी निदेशक श्री योगेश नारायन माथुर सचिव दिनेश कानूनगो भी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *