ENTERTAINMENTHINDILIFESTYLENATIONAL

जे.के.के. ज्वेलर्स द्वारा “यशोदा का नंदलाल सीजन-9” का भव्य आयोजन

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जे.के.के. ज्वेलर्स द्वारा “यशोदा का नंदलाल सीजन-9” का भव्य आयोजन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की विविध लीलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने अत्यंत सराहा।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण “ऑपरेशन सिंदूर” रहा, जिसे श्रीकृष्ण की भावनाओं से जोड़कर प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। फ्लैश एंटरटेनमेंट के डायरेक्टर विकास कल्ला ने बताया कि कार्यक्रम में मिस राजस्थान के ऑर्गेनाइज़र योगेश मिश्रा, सिंपली जयपुर से सोमेंद्र हर्ष, मिस राजस्थान ट्विंकल पुरोहित, डॉ. समीर शर्मा, जे.के.जे. ज्वेलर्स से नीलिमा जी, और नियो हॉस्पिटल से डॉ. प्रेरणा जैन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई।  वहीं जज की भूमिका में आरजे राखी शुक्ला और रूस्तम बोडा रहे। इस कार्यक्रम में “​सिम्पली जयपुर” मैगज़ीन पार्टनर के रूप में जुड़ा, जिसने इस सांस्कृतिक आयोजन को व्यापक मंच प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *