HINDILIFESTYLELITERATURENATIONAL

पद्मश्री उस्ताद अनवर खान मांगणियार बने संगीत नाटक अकादमी के उपाध्यक्ष

राजस्थान की समृद्ध लोक सांगीतिक परंपरा के लिए आज का दिन अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक बन गया है। पद्मश्री से सम्मानित सुप्रसिद्ध लोक कलाकार उस्ताद अनवर खान मांगणियार को केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति न केवल उस्ताद अनवर खान की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे मांगणियार (मिरासी) समाज के लिए गर्व, सम्मान और पहचान का प्रतीक है। सदियों से लोक संगीत की अमूल्य विरासत को सहेजने और उसे विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाले इस समाज के लिए यह क्षण किसी ऐतिहासिक उपलब्धि से कम नहीं है।

जैसे ही इस नियुक्ति की घोषणा हुई, राजस्थान सहित देश-विदेश में बसे मांगणियार समाज में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया से लेकर गांव-गांव तक बधाइयों का सिलसिला निरंतर जारी है। समाज के प्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों का मानना है कि उस्ताद अनवर खान की यह नई जिम्मेदारी लोक कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और समाज को नई दिशा व मजबूती प्रदान करेगी।

यह अवसर संघर्ष, साधना और सांस्कृतिक विरासत की जीत का प्रतीक है, जिसने एक बार फिर राजस्थान की लोक धरोहर को राष्ट्रीय मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *