HINDILIFESTYLELITERATURENATIONALPOLITICAL

मारवाड़ प्रेस क्लब की फुल हाउस बैठक आयोजित

जोधपुर। मारवाड़ प्रेस क्लब (एमपीसी) की फुल हाउस बैठक क्लब अध्यक्ष राजीव गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें संगठन से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए सभी 10 जिलों में चुनाव कराने का ऐलान किया गया। साथ ही संगठन के विस्तार को ध्यान में रखते हुए जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र सहित अन्य आठ जिलों में सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय भी लिया गया। मारवाड़ प्रेस क्लब के सचिव चंद्रशेखर व्यास ने बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि, राजस्थान पर्यटन विकास निगम से संबंधित होटल घूमर में आयोजित बैठक में उपाध्यक्ष इम्तियाज अहमद,कोषाध्यक्ष मनोज गिरी,संयुक्त सचिव ललित सिंह बडगूजर और मनीष दाधीच के अलावा कार्यकारिणी सदस्य ललित परिहार,गिरीश शर्मा,जितेंद्र दवे और माधव सिंह मेहरू की मौजूदगी में आयोजित बैठक में सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विश्व शांति की कामना के लिए हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर सुंदरकांड पाठ आयोजित करने का निर्णय लिया गया, इवेंट कमेटी के अध्यक्ष मोहित हेड़ा को सफल आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान पर भी विशेष चर्चा हुई, जिसमें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहयोग से अधिस्वीकरण संबंधी समस्याओं के निवारण हेतु विशेष शिविर आयोजित करने पर सहमति बनी, इस शिविर के सफल आयोजन के लिए अधिस्विकरण समिति के अध्यक्ष मनोज शर्मा को पूरा प्रोजेक्ट बनाकर तैयारी करने के लिए जिम्मेदारी दी गईं।बैठक में पश्चिमी राजस्थान के पत्रकारों का एक बड़ा अधिवेशन आयोजित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया,जिसकी जिम्मेदारी एडवाईजर प्रदीप जोशी को सौंपी गईं। साथ ही अन्य पत्रकार संगठनों के साथ मिलकर पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का निर्णय लिया गया, जिससे क्षेत्र के पत्रकारों को एकजुट कर उनकी आवाज को प्रभावी बनाया जा सके।

बैठक की प्रारंभ में दिवंगत पत्रकार नारायण बारेठ और दिनेश जोशी के अलावा पत्रकार शिव सिंह,विक्रम दत्त और सुनील दत्त के पिताश्री के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.बैठक में एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य ललित परिहार, शिव वर्मा, डॉ. एम. इकबाल, राजेश शर्मा, प्रदीप जोशी, दिलीप कुमार पुरोहित और प्रहलाद बजाज उपस्थित रहे। अधिस्वीकरण समिति के अध्यक्ष मनोज शर्मा एवं सदस्य राजकुमार शर्मा और पारस शर्मा मौजूद रहे। अनुशासन समिति के अध्यक्ष आर.एस. थापा के साथ सदस्य हरिकिशन शर्मा और जितेंद्र दवे भी शामिल हुए। इवेंट समिति के अध्यक्ष मोहित हेड़ा तथा सदस्य ईश्वर सिंह उदावत, सुमेर सिंह चूंडावत और मोहम्मद साजिद उपस्थित रहे। चुनाव समिति के अध्यक्ष गिरीश शर्मा के साथ सदस्य लक्षित दवे, हर्षित जोशी, निश्चल सोलंकी और कृष्णा गौड़ मौजूद रहे। आई-कार्ड समिति के अध्यक्ष माधो सिंह मेहरू एवं सदस्य बसंती परमार और निखिल परमार ने भी भाग लिया। पत्रकार समस्या समाधान समिति के अध्यक्ष सुरेश खटनवालिया के साथ सदस्य रंजन दहिया, दीपक सिंह निर्वाण और कैलाश चौहान उपस्थित रहे। इसके अलावा सोशल मीडिया समिति के अध्यक्ष अफरोज़ पठान तथा सदस्य दीक्षित परिहार और महेंद्र सिंह भी बैठक में मौजूद रहे।इस मौके पर राजेंद्र हर्ष,सुनील टावरी,मनोज कुमार बोहरा,राजेंद्र भेरवानी,राखी पुरोहित,राजेश सिंघवी,सुरेंद्र कुमार पंवार,संवितेश्वर पुरोहित,शेख अब्दुल्ला,नैनसुख प्रजापत,लक्षित दवे, चेतन चौहान, नवीन वैष्णव,अंकुर खंडेलवाल, प्रशांत सिंह कच्छावा,अनिल पारीक,भवानी प्रसाद दाधीच, जगदीश देवड़ा,कुदस्तुलाह चौहान, पंकज परिहार, मोहम्मद साजिद, क्षितिज दवे,दीपक सेन,कैलाश चौहान,प्रदीप सोनी धर्मेंद्र चौहान पंकज वैष्णव और हनुमान सिंह राजपुरोहित ने बैठक में भाग लिया और अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए उन्होंने बताया कि,मारवाड़ प्रेस क्लब की बैठक मे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, विशेष तौर पर जोधपुर शहर और देहात के अलावा सभी 10 जिलों में चुनाव कराकर कार्यकारिणियों के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर, सिरोही,पाली, नागौर, फलोदी, बालोतरा,जोधपुर शहर और जोधपुर ग्रामीण में अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक चुनाव कराने की जिम्मेदारी चुनाव समिति के अध्यक्ष गिरीश शर्मा को सौंपी गई. बैठक में क्लब की कार्यकारणी के पदाधिकारियों,सभी समितियों के अध्यक्ष, सदस्य, एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य एवं पूरी एग्जीक्यूटिव टीम ने भाग लिया। पहली बार ऐसा हुआ जब कार्यकारिणी के पदाधिकारी ने सभी कमेटियों के अध्यक्ष और साधारण सदस्यों का मोतियों की माला से अभिनंदन किया. सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से इस बैठक में आवश्यक सुझाव लेकर सामूहिक रूप से श्रम समिति बनने के बाद प्रस्ताव पारित किए गए. संस्था के उपाध्यक्ष इम्तियाज अहमद ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया.इस बैठक का उद्देश्य क्लब की गतिविधियों को और अधिक परिणामोन्मुख बनाना और संगठन को सुदृढ़ करना था। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी समितियां अपने कार्यों के अनुसार रिजल्ट-ओरिएंटेड गतिविधियाँ संचालित करेंगी। आगामी कार्यक्रमों और गतिविधियों के लिए स्पष्ट जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं ताकि कार्य कुशलता और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।विश्व शांति के लिए 1 अप्रैल, हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। बैठक में इसके आयोजन और तैयारी से संबंधित सभी जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

सदस्यता अभियान के अंतर्गत प्राप्त लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा और क्लब का बैंक खाता खोलने के लिए तीन सदस्यों की विशेष कमेटी बनाई गई है। साथ ही, सभी नए सदस्यों के परिचय पत्र तैयार कर उन्हें वितरित करने का निर्णय लिया गया है।क्लब के आपसी सौहार्द और सदस्य सहभागिता को बढ़ाने के लिए मारवाड़ प्रेस क्लब मॉर्निंग ट्रैकिंग प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। ग्रामीण पत्रकारों को भी सुंदरकांड पाठ में विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा, और आवश्यकता पड़ने पर उनके लिए सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा।भविष्य में बड़े स्तर पर अधिवेशन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही पत्रकारों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देने हेतु कार्यशालाओं और बेहतर व्यवहार के लिए सेमिनार आयोजित किए जाएंगे।सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और साधारण सदस्यों की उपस्थिति आगामी गतिविधियों में अनिवार्य होगी। क्लब की सभी गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी समय-समय पर साझा की जाएगी। बैठक में मारवाड़ प्रेस क्लब के सदस्यों का बीमा करने से लेकर उनके चिकित्सा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग करने का निर्णय लिया गया. दोस्तों को बचाने के लिए 3 दिन के तैराकी के प्रशिक्षण का भी निर्णय लिया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *