
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में राजस्थान उद्योग व्यापार महासंघ और टीपीएन सोल्यूशंस की ओर से आयोजित इंडिया फूड बिजनेस एक्सपो का दूसरा दिन बेहद खास रहा। यहां दूसरे दिन 5 हजार लोगों ने फूड एक्सपो का विजिट किया। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से फूड इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों के होटल, रेस्टोरेंट संचालक, होटल मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स, शेफ, कुक, डीलर, डिस्ट्रिब्यूटर्स शामिल हैं। सभी ने फूड एक्सपो में प्रदर्शित किए गए फूड प्रोडक्ट्स, फूड टेक्नॉलॉजी, इनोवेटिव प्रोडक्ट्स और फूड सर्विसेज की जानकारी ली। दूसरे दिन यहां फूड इंडस्ट्री में भविष्य की संभावनाओं पर तीन तकनीकी सेशन का भी आयोजन किया गया। इनमें फूड इंडस्ट्री के साथ विभिन्न सेक्टर के विशेषज्ञों और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें एम्पलॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एनके जैन, ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला, होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान, आरएसए के सीईओ नितिन अग्रवाल, फोर्टी के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद गुप्ता, कैट के महासचिव हेमंत प्रभाकर, डीआईसी की पूर्व महाप्रबंधक शिल्पी राजपुरोहित, राजस्थान किराना संघ के महामंत्री विनोद अग्रवाल, राजस्थान बेकर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरदीप अरोड़ा, एफआईटीआईए के आदित्य खन्ना, किराना किंग के डायरेक्टर बलवंत राणा, माहेश्वरी चाय के सौरभ परवाल, टीडब्ल्यूएस के दिव्यांग पाटनी, पीसीएम मसाले के डॉ गोविंद राव, अरबन पेंट्री के मुकेश जैन ने भाग लिया।
राजस्थान उद्योग व्यापार महासंघ के चेयरमैन डॉ अरुण अग्रवाल और प्रेसिडेंट जगदीश सोमानी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि जिस तरह से एक्सपो की सभी औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों की ओर से सराहना की जा रही है, उसे देखते हुए हम इसे अगली बार ज्यादा भव्यरूप में आयोजित करेंगे। टीपीएन सोल्यूशंस के डायरेक्टर और एक्सपो के आयोजन जितेंद्र गोयल ने बताया कि इस एक्सपो के माध्मय से राजस्थान की फूड इंडस्ट्री को एक मंच पर लाने का पहला प्रयास था। दो दिन में जिस तरह से करीब 8 हजार लोगों ने एक्सपो का विजिट किया है। इसे देखते हुए लगता है कि एक्सपो का आयोजन जिस उद्देश्य को लेकर किया जा रहा है, उसमें सफलता मिल रही है। सभी एग्जीबिटर्स और ट्रेड विजिटर्स एक्सपो में मिल रहे शानदार रेस्पाँस से खुश नजर आ रहे हैं। रविवार को एक्सपो का तीसरा और आखिरी दिन है।



