DIVINEENTERTAINMENTHINDILIFESTYLENATIONAL
गणगौर टेलीविजन पर “हरजस” का शुभारंभ, श्री सखीज़ ने बिखेरा भक्ति संगीत का रंग

राजस्थानी भाषा के एकमात्र सैटेलाइट चैनल, गणगौर टेलीविजन द्वारा राजस्थान के भक्ति संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम “हरजस: भक्ति, संस्कृति अर लोक परंपरा रो मधुर संगम” का शुभारंभ किया गया है। इस अनूठी पहल के अंतर्गत राजस्थान के प्रतिष्ठित भजन गायकों एवं भक्ति संगीत के कलाकारों को एक मंच पर आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यक्रम का भव्य आगाज़ गणगौर टेलीविजन के सीईओ एवं एमडी श्री पवन अरोड़ा जी द्वारा बीकानेर की सुप्रसिद्ध भजन मंडली ‘श्री सखीज़’ (Shree Sakhies) के सस्नेह स्वागत के साथ हुआ। इस गरिमामयी अवसर पर प्रबंधन और रचनात्मक टीम के प्रमुख सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे: शिशिर अवस्थी (स्ट्रैटेजिक एडवाइजर),अंशु हर्ष (क्रिएटिव कंटेंट एडवाइजर),डॉ. प्रज्ञा जी (ओएसडी) . “हरजस” के इस भक्तिमय सफर को और भी भव्य बनाने के लिए बीकानेर से आई ‘श्री सखीज़’ की पूरी टीम ने अपनी मधुर आवाज में भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। अपनी अनूठी गायकी और भक्ति भाव के लिए देशभर में लोकप्रिय इस समूह ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। प्रस्तुति देने वाली ‘श्री सखीज़’ की टीम में शामिल हैं: • दीपिका प्रजापत,• जया व्यास,• निकिता हर्ष,• दिशा दूजड़ी • पूजा शर्मा,• अक्षरा पुरोहित,भजनों को मधुर संगीत से सजाने वाले साज़िंदों की टीम में शामिल रहे:,• उदित नारायण पारिक – तबला वादक,• राहुल पारिक – ढोलक वादक,• अक्षय पारीक – कीबोर्ड प्लेयर,• योगेन्द्र गहलोत – ऑक्टोपैड प्लेयर,रविवार को ख़ास कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग की गई। इन भजनों और विशेष प्रस्तुतियों को जल्द ही गणगौर टेलीविजन पर राजस्थान सहित देशभर के दर्शकों के लिए प्रसारित किया जाएगा।“हरजस” केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह राजस्थान की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत और लोक-भक्ति का एक अद्भुत संगम है, जो दर्शकों को सीधे ईश्वर की आराधना और अपनी माटी की खुशबू से जोड़ेगा।



