BUSINESSHINDILIFESTYLENATIONAL

राजस्थान फाउंडेशन बैंगलोर चैप्टर के कार्यालय का हुआ उद्घाटन

प्रवासियों का सामाजिक एवं आर्थिक विकास में सहभागिता आवश्यक : डॉ मनीषा अरोड़ा

बेंगलुरु. राजस्थान फाउंडेशन के नए कार्यालय का उद्घाटन  कोरमंगला में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान फाउण्डेशन की आयुक्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डॉ. मनीषा अरोड़ा मौजूद रही। उन्होंने फीता काटकर चैप्टर के कार्यालय का शुभारंभ किया। इसके बाद गणपति पूजन हुआ। उन्होंने कार्यालय शुभारंभ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस आयोजन की परिकल्पना अद्भुत है। यह बेंगलुरु चैप्टर द्वारा गर्व का पल है कि इस लेवल पर कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। जिसकी गूंज पूरे देश तक फैला हुआ है। 16 से ज्यादा चैप्टर के सदस्य यहां एक जगह इकट्ठे होकर यह आयोजन आपके समर्पण को दर्शाता है। अब समय आ गया है कि अब व्यापार विस्तार राजस्थान में भी किया जाएं। उन्होंने कहा कि प्रवासियों की समस्या का समाधान भी विभाग के माध्यम से हो रहा है। इससे पहले डॉ मनीषा अरोड़ा का शॉल माला व मैसूर पेटा पहनाकर अभिनंदन किया गया। महिला चैप्टर की अध्यक्षा मृदुला मालपानी  ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चैप्टर के उपाध्यक्ष संदीप जालान ने कहा कि पिछले अप्रैल माह में मुख्यमंत्री के बेंगलुरु आगमन पर उनके शब्दों से प्रेरित होकर चैप्टर अध्यक्ष सचिन पांडिया से चाय पर चर्चा कर इस आयोजन की परिकल्पना की। सोचा नही था कि ये आयोजन इस स्तर पर बड़ा बनेगा। लेकिन आज बड़ा गर्व हो रहा है कि हम राजस्थान को केवल सालासर और खाटू श्याम के दर्शन तक सीमित न रखकर आज कुछ वापस लौटाने का संकल्प ले यह आयोजन उसी का एक छोटा रुप है। चैप्टर अध्यक्ष सचिन पांडिया ने कहा कि बेंगलुरु चैप्टर के गठन के साथ ही समय समय पर अद्भुत आयोजन किए। यह पहला मौका है जब किसी भी प्रकार के चैप्टर के बैनर तले सरकार के मुखिया और अधिकारियों को बुलाकर राजस्थान के लिए इतना बड़ा निवेश पर चर्चा हो रही है। इससे पूर्व राज अग्रवाल एवं विजेता रायसोनी ने अतिथियों का परिचय दिया। जेसिका शर्मा ने आभार प्रकट किया। इस दौरान प्रवासी समाजों के अनेक गणमान्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *