रिकी केज के संगीत पर झूमे श्रोता

बैंगलुरु प्रवासी राजस्थानी संगम में तीन बार ग्रेमी अवार्ड विजेता पद्मश्री रिकी केज का लाईव संगीत कन्सर्ट हुआ। कन्सर्ट में रिकी केज ने अपने संगीत के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। रिकी केज द्वारा प्रस्तुत संस्कृति सद्भाव और वैश्विक सामाजिक और पर्यावरण के प्रति जागरुकता के संदेशों से प्रेरित संगीत की प्रस्तुतियां दी। कॉन्र्सट के दौरान रिकी केज ने अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। दर्शक एवं श्रोता झूमते नजर आएं। कार्यक्रम उद्देश्य युवाओं को समाज एवं राजस्थान की विरासत से जोडऩा रहा। कॉन्सर्ट के दौरान संगीतप्रेमियों ने जोरदार तालियां बजाकर कलाकारों का हौसला बढ़ाया। पूरा आयोजन संगीत प्रेमियों के लिए यादगार साबित हुआ। बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों ने हिस्सा लिया और देर रात तक संगीत का आनंद उठाया। इस कार्यक्रम की व्यवस्था संयोजक विजय सर्राफ ने संभाली।



