BUSINESSHINDINATIONALWORLD

राजस्थान फाउंडेशन मलेशिया चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय उच्चायुक्त से की मुलाकात, उप उच्चायुक्त के साथ अलग बैठक में भी हुई चर्चा

कुआलालंपुर, राजस्थान फाउंडेशन मलेशिया चैप्टर के अध्यक्ष श्री आकाश कोठारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में भारत के उच्चायुक्त श्री सोमनाथ घोष से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उप उच्चायुक्त श्री हितेश राजपाल के साथ अलग बैठक भी की। इस दौरान सामुदायिक मामलों के काउंसलर श्री प्रतीश कुमार से भी बातचीत हुई। प्रतिनिधिमंडल में चैप्टर की उपाध्यक्ष अंजू जी, सचिव उज्ज्वल जी, संयुक्त सचिव शालिनी जी, संस्कृति प्रमुख अहाना गोविंदानी जी तथा कार्यकारी समिति के सदस्य तरुण जी और योगेश जी शामिल थे। श्री कोठारी ने उच्चायुक्त को राजस्थान फाउंडेशन मलेशिया चैप्टर के उद्देश्यों और मलेशिया में चल रही गतिविधियों की जानकारी दी।

बैठक में प्रवासी राजस्थानी परिवारों को एक मंच पर लाने, नई पीढ़ी को राजस्थान की संस्कृति से जोड़ने और सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से आपसी संबंध मजबूत करने पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने चैप्टर की ओर से आयोजित कार्यक्रमों का उल्लेख किया और आगामी गतिविधियों के बारे में अपने विचार साझा किए। उच्चायुक्त श्री घोष ने फाउंडेशन के आगे के कार्यों के लिए सुझाव दिए। उप उच्चायुक्त श्री राजपाल के साथ अलग बैठक में भी चैप्टर की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। प्रतिनिधिमंडल ने दोनों अधिकारियों के सुझावों को उपयोगी मार्गदर्शन बताया।

श्री आकाश कोठारी ने उच्चायुक्त, उप उच्चायुक्त और श्री प्रतीश कुमार को समय देने तथा फाउंडेशन के कार्यों में रुचि दिखाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि चैप्टर प्रवासी राजस्थानी समुदाय के बीच संपर्क बढ़ाने और राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान को जीवंत रखने के लिए काम करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *